Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

IGMC में 64 वर्षीय मरीज की स्वाइन फ्लू मौत

August 31, 2026

IGMC में 64 वर्षीय मरीज की स्वाइन फ्लू मौत

शिमला : राजधानी के आईजीएमसी में एच 1 एन1 (स्वाइन फ्लू) पॉजिटिव 64 वर्षीय मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। बिलासपुर के साईं डोभा निवासी रामाशीष राम को 13 अगस्त को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान 29 अगस्त को उसकी एच1एन1 जांच पॉजिटिव आई। मरीज की हालत पहले से ही गंभीर थी और वह इंटरस्टिशियल लंग डिजीज तथा लोअर लोब निमोनिया जैसी गंभीर फेफड़ों की बीमारियों से पीड़ित था। रविवार सुबह करीब 6:46 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

आईजीएमसी प्रशासन के अनुसार मरीज की मौत को केवल स्वाइन फ्लू संक्रमण से जोड़कर देखना उचित नहीं होगा। पहले से मौजूद गंभीर फेफड़ों की बीमारी, निमोनिया और अन्य स्वास्थ्य जटिलताओं ने उसकी स्थिति को और गंभीर बना दिया था। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. राहुल राय ने कहा कि मरीज पहले से गंभीर श्वसन संबंधी बीमारियों से जूझ रहा था और उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। एच1 एन 1 संक्रमण के साथ उसकी पुरानी फेफड़ों की बीमारी और अन्य जटिलताओं ने स्थिति को गंभीर बनाया। उन्होंने लोगों से फ्लू जैसे लक्षणों को हल्के में न लेने और समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें