Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चिंतपूर्णी वार्षिक मेले का 6वां दिन: माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

August 11, 2024

चिंतपूर्णी वार्षिक मेले का 6वां दिन: माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में श्रावण मास की अष्टमी के मेले के छठे दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि दर्ज की गई। इसके चलते चिंतपूर्णी में नए बस स्टैंड के पास स्थित बैरियर तक श्रद्धालुओं की डबल लाइन पहुंच गई।

डबल लाइन में श्रद्धालुओं को दर्शन करने में 5 से 6 घंटे का समय लग जाता है। बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं में उत्साह की कमी नहीं है। श्रद्धालु पूरी लगन के साथ मां के दर्शन करने के लिए उत्साहित हैं। पूरे मेला क्षेत्र को देखकर ऐसा लग रहा है मानो पूरा चिंतपूर्णी क्षेत्र मिनी पंजाबी बन गया हो।

आने वाले दो दिनों में भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, मेला क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों और सफाई कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। बढ़ती भीड़ के कारण मार्ग की बसों को भांवरवाई में ही रोका जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें