Site icon Dainik Savera Times

जोगिन्दर नगर में 73 परिवारों को मिला पक्का मकान, प्रदेश सरकार से मिली 1.09 करोड़ रुपये की सहायता

स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र में 73 परिवारों ने 1.09 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता से अपने पक्के मकान बनाए हैं। यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों को गृह निर्माण के लिए 1.5 लाख रुपये की वित्तीय मदद प्रदान करती है। ग्राम पंचायत नेर घरवासड़ा के हंसराज और गांव सेरी के रमेश चंद जैसे लाभार्थियों ने इस सहायता से अपने पुराने कच्चे मकानों को पक्का बनाया। हंसराज ने बताया कि कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण वे अपने मकान का निर्माण नहीं कर पा रहे थे। स्वर्ण जयंती आश्रय योजना से मिले डेढ़ लाख रुपये की मदद से उनका पक्का मकान बन सका और वे बेटे की शादी भी अच्छे से कर पाए। तहसील कल्याण अधिकारी चंदन वीर सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत 2023-24 में 73 परिवारों को 1.09 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया है। पात्र व्यक्ति इस योजना का लाभ पाने के लिए तहसील या जिला कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version