Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

भुंतर के एक होटल में पुलिस की रेड में 8 युवतियां की गई रेस्क्यू, मैनेजर पर लगे गंभीर आरोप

August 8, 2024

भुंतर के एक होटल में पुलिस की रेड में 8 युवतियां की गई रेस्क्यू, मैनेजर पर लगे गंभीर आरोप

भुंतर: कुल्लू के भुंतर में बीती रात के समय पुलिस टीम नेएक होटल में रेड की। तो वहीं, पुलिस की टीम ने होटल में 8 युवतियों को रेस्क्यू किया है। इसके अलावा वेश्यावृत्ति करवाने के आरोप में होटल के मैनेजर तथा दो अन्य महिलाओं पर भी मामला दर्ज किया है। कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली कि मणिकरण चौक के साथ लगते एक होटल में लंबे समय से वेश्यावृत्ति का कारोबार किया जा रहा है।

नेपाल से लाई गई लड़कियों को इसमें शामिल किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने कमरे में दो युवतियों के साथ दो ग्राहकों को भी हिरासत में लिया। इसके अलावा छह अन्य युवतियां भी कमरे में रखी गई थी। पुलिस की टीम ने इन सभी युवतियों को रेस्क्यू कर लिया है।

वहीं, जब इन नेपाली मूल की युवतियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि होटल का मैनेजर तथा नेपाली मूल की दो महिलाएं ही उनसे जबरदस्ती यह काम करवा रही थी। ऐसे में पुलिस की टीम ने होटल के मैनेजर और दो नेपाली मूल की अन्य महिलाओं के खिलाफ वेश्यावृत्ति करवाने का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आगामी समय में अन्य होटलों में भी पुलिस के द्वारा कारवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें