Site icon Dainik Savera Times

कुमारसैन के लवाण संपर्क मार्ग पर 2 युवकों से बरामद हुआ 8 ग्राम चिट्टा

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : कुमारसैन थाने के अंतर्गत चिट्टा तस्करी के आरोप में 2 युवकों को हिरासत में लिया गया है। युवकों कि पहचान 23 वर्षीय रोहित पुत्र सुनील कुमार गाँव श्रीकोटी डाकघर व तहसील निरमंड जिला कुल्लू तथा सन्नी पुत्र बंदे काजुर निवासी पाटबंगला रामपुर बुशहर उम्र 24 वर्ष के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत मामला दर्ज कर दिया है। एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने इस मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार देर शाम पुलिस थाना कुमारसैन का दल हेड कॉन्स्टेबल विनोद कुमार कि अगुआई में गश्त पर था।

इस दौरान लवाण सम्पर्क मार्ग से है। एनएच-5 कि तरफ दो युवकों को संदिग्ध हालत में आते देखा। पुलिस को देख दोनों युवक हड़बड़ा गए और वापिस लवाण कि ओर मुड़ तेज गति से चलने लगे। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर उनको दबोचा और वापिस मुड़ने का कारण पूछा। पुलिस पूछताछ में युवक घबरा गए और शक के आधार पर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों में से एक युवक द्वारा कंधे पर उठाए बैग कि छानबीन पर 8 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके पश्चात पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट कि धारा 21 व 29 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version