Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोर्ट परिसर मंडी में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

August 15, 2026

कोर्ट परिसर मंडी में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

मंडी: देशभर में जहां स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं, जिला मंडी के कोर्ट परिसर मंडी में भी देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पारस डोगर ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। ऐसे में देश की के इस 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर कोर्ट परिसर में यह विशेष आयोजन किया गया।

इस स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उपस्थित न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। हालांकि सुबह के समय मंडी जिले में भी बारिश रही। लेकिन बारिश के बावजूद भी लोगों में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को लेकर उत्साह कम नहीं हुआ। कोर्ट परिसर में बड़ी सख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सैलानियों को भी याद किया गया। जिनके बलिदान के बिना देश की स्वतंत्रता संभव नहीं हो पाती।

इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, मंडी अमन सूद, जिला मुख्यालय में कार्यरत अन्य न्यायाधीश, सेवानिवृत्त न्यायाधीश तथा जिला न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

📍 Location: Mandi (Mandi)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें