Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

81वें वर्ष में प्रवेश करने पर धूमल करेंगे 81 कंजकों की पूजा-अर्चना

April 10, 2024

81वें वर्ष में प्रवेश करने पर धूमल करेंगे 81 कंजकों की पूजा-अर्चना

सुजानपुर: पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल 10 अप्रैल को अपना जन्म दिवस मना रहे हैं । भाजपा के तमाम कार्यकर्ता उनके जन्म दिवस को विशेष दिन मानकर इस दिन पर विशेष कार्यक्र म आयोजित करते आए हैं, जिसके चलते इस बार भी पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिवस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। धूमल के आवास सुमीरपुर में इस दिन को मनाने की विशेष तैयारी की गई है। कार्यक्र म के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और आईपीएल के अध्यक्ष अरु ण धूमल भी उपस्थित रहेंगे। घर पर विशेष पूजा पाठ कंजक पूजन का आयोजन होगा। इस दौरान केक भी काटा जाएगा। धूमल परिवार के तमाम पारिवारिक सदस्य भी इस दौरान उपस्थित रहेंगे।

जिला भाजपा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को मनाने के लिए जिला मुख्यालय गांधी चौक पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया है। इस दौरान जिला के तमाम विस क्षेत्र में भाजपा मंडल अपने स्तर पर कार्यक्र म आयोजित कर रहे हैं। अस्पताल में जाकर रोगियों को फल वितरित किए जाएंगे। बाल आश्रम में जाकर बच्चों को फ्रूट और केक इत्यादि वितरित किया जाएगा। इसके अलावा हर मंडल पर अपने स्तर पर कार्यक्र म आयोजित किये जा रहे हैं। महिला मोर्चा गीत संगीत का कार्यक्र म आयोजित करेंगी। मंदिरों में पूजा अर्चना करके उनके दीर्घायु की मंगल कामना की जाएगी। धूमल अपने जीवन के 80 बसंत पूरे करके 81 वर्ष में प्रवेश करेंगे। इस दौरान 81 कजकों देवी स्वरूप लड़कियों की पूजा अर्चना भी की जाएगी। उन्हें हलवा प्रशाद व दक्षिणा एवं उपहार भी दिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें