Site icon Dainik Savera Times

शिमला में हॉस्टल की छत से कूदकर 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला में नौंवी की एक छात्र ने छात्रवास की पांचवीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मृतका की पहचान जेसिका शर्मा (14) के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम दीपक शर्मा है और वह हरियाणा के पानीपत जिले में उरलाना गांव की रहने वाली थी। उसका बड़ा भाई भी इसी स्कूल में 12वीं में पढ़ता है। बताया जाता है कि ये कदम उठाने से पहले जेसिका ने अपनी मां को फोन पर कहा था कि वह अगले सत्र से इस स्कूल में नहीं पढ़ेगी। वह अपने क्लास की होनहार छात्र बताई जाती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जेसिका ने छात्रवास परिसर से छलांग लगायी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी थी।

छात्र पिछले दो वर्षों से कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत बाघी स्थित निजी डे-बोर्डिंग रूट्स कंट्री स्कूल में पढ़ रही थी। सूचना मिलने के बाद परिजन हक्के-बक्के रह गये और आनन-फानन स्कूल पहुंचे। मृतका के परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि वह घर पर कुछ समय बिताने के बाद हाल ही में छात्रवास लौटी थी। शोक संतप्त परिवार ने उसकी मृत्यु के कारणों की गहन जांच की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को स्थानीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि छात्रवास के कर्मियों, स्कूल प्रशासन और सहपाठियों के बयान दर्ज करा लिये गये हैं। अभी भी आत्महत्या के पीछे का कारण अभी भी अस्पष्ट है। इस घटना से साथी छात्रों, कर्मचारियों और स्थानीय समुदाय में शोक और सदमे की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

ये भी पढ़ें: जल्द लॉन्च हो सकता है OnePlus 15T, फ्लैट डिस्प्ले और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा

Exit mobile version