Site icon Dainik Savera Times

छोटा शिमला में आग की चपेट में आया भवन, लाखों रुपये के नुकसान की आशंका

हिमाचल डेस्क: हिमाचल की राजधानी शिमला के छोटा शिमला इलाके में आग लगने की घटना सामने आई है, जहां एक पेट्रोल पंप से सटा भवन अचानक आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते ‘डिंपल लॉज’ नामक इमारत में आग बुरी तरह फैल गई।

ये भी पढ़ें: ‘1 बजते-बजते लालू-राहुल का सूपड़ा साफ’, अमित शाह बोले- बिहार चुनाव में NDA की जीत पक्की

आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। इस घटना में लाखों रुपये का बड़ा नुकसान होने आशंका है। गनीमत यह रही कि दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग को और फैलने से रोका जा सका।

Exit mobile version