Site icon Dainik Savera Times

बस और कार की जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत, 1 घायल

hoshiarpur road accident

hoshiarpur road accident

पंजाब डेस्क: पंजाब के होशियारपुर में आज सुबह बस और कार की टक्कर हो गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 1 गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से टूट गया। कार में सवार सभी लोग हिमाचल प्रदेश के गगरेट के रहने वाले थे। मृतकों के शवों को अस्पताल के शवगृह में रखा गया है और घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने फिर ठोका भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाने का दावा, बोले- नोबेल पुरस्कार तो मिलना ही चाहिए

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान सुखविंदर सिंह (45) पुत्र हरनाम सिंह, सुशील कुमार (46) पुत्र देसराज, ब्रिज कुमार (38) पुत्र महिंदर कुमार, अरुण कुमार (45) पुत्र गुरपाल सिंह के रूप में हुई है। सभी कार नंबर HP-72-6869 में सवार थे और अमृत कुमार को विदेश जाने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे, जब वे अड्डा दुसड़का पहुंचे तो दसूहा से होशियारपुर जा रही रोडवेज की बस के साथ उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और अमृत कुमार घायल हो गया।

ये भी पढ़ें: Ayodhya News: राम की नगरी में नॉनवेज खाना बेचने पर लगा बैन, जानें ऑनलाइन मिलेगा या नहीं

Exit mobile version