Site icon Dainik Savera Times

गेहूं सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 2.90 लाख की ठगी, थमाया फर्जी चेक

शिमला: पंजाब फाजिल्का के रहने वाले एक शक्स ने गेहूं सप्लाई के नाम पर शिमला के एक कारोबारी को 2.90 लाख की चपत लगा दी। ठग ने कारोबारी को गेहूं सप्लाई करने का झांसा दिया था। शातिर के झांसे में आकर कारोबारी ने एडवांस में पेमेंट भी कर दी। लेकिन फिर भी गेहूं की सप्लाई नहीं की गई। इतना ही नहीं शातिर ने कारोबारी को फर्जी चेक भी थमा दिया। पीड़ित कारोबारी ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है। मामला शिमला शहर के बालूगंज थाना क्षेत्र में सामने आया है। कारोबारी को शातिर ठग ने पैसे लेकर गेहूं की सप्लाई का वादा किया था। कारोबारी ने इसकी एडवांस पेमेंट भी कर दी।लेकिन न ही गेहूं की डिलीवरी पहुंची और न ही आरोपी ने एडवांस में ली रकम कारोबारी को लौटाई। कोहबाग निवासी कारोबारी रमेश चंद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी अपनीलोर मिल है। इसी साल मई के महीने में पंजाब के फाजिल्का का रहने वाला सतनाम सिंह उसके संपर्क में आया। सतनाम सिंह ने अपना परिचय गेहूं की सप्लाई करने वाले के तौर पर दिया।

उसने कारोबारी को पंजाब से 2250 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं उपलब्ध करवाने का वायदा किया। कारोबारी उसकी बातों में आ गया और उसने सौदा तय कर लिया। जिसके लिए कारोबारी ने सतनाम सिंह को 2.90 लाख रुपए की पेमेंट की। लेकिन सतनाम सिंह ने एडवांस में ये रकम लेने के बावजूद उसे गेंहू की सप्लाई नहीं पहुंचाई। पीड़ित कारोबारी के मुताबिक वह अपनी रकम लेने के लिए बीते चार जुलाई 2024 को सतनाम सिंह के पास गया। इस दौरान आरोपी ने उसे एक चेक थमाया, लेकिन वो भी फर्जी निकला है। शिकायतकर्ता कारोबारी का कहना है कि सतनाम सिंह ने उसे जो चेक दिया, वो फर्जी है। इस पर कारोबारी ने सतनाम सिंह के खिलाफ पुलिस थाना बालूगंज में शिकायत दी है। उधर, पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। शिमला पुलिस नेकारोबारी की शिकायत पर आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है और इस मामले में जांच चल रही है,लेकिनअभी तक आरोपी की गिरतारी नहीं हुई है।

Exit mobile version