Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में पहाड़ी से गिरकर दंपत्ति की हुई मौत, खेतों में पैर फिसलने से हुआ हादसा

July 7, 2024

हिमाचल में पहाड़ी से गिरकर दंपत्ति की हुई मौत, खेतों में पैर फिसलने से हुआ हादसा

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी में एक दंपत्ति की गिरने से मौत हो गई। पति-पत्नी घास काटने गए थे। इस दौरान पैर फिसलने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक दंपत्ति ने गुरुवार देर शाम अपनी तीन साल की बेटी का जन्मदिन मनाया था। इसके लिए घर पर रिश्तेदारों को भी बुलाया था।

कल शाम दोनों घास लेने गए थे और उनके साथ यह दुखद हादसा हो गया। मृतक दंपत्ति की पहचान किंचा निवासी भगवान दास उम्र 26 वर्ष पुत्र दयाराम और कपिला उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। दंपत्ति अपने पीछे तीन साल की बच्ची छोड़ गए हैं। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में ले लिए हैं और आज पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। यह घटना कुल्लू जिले के आनी स्थित ब्रो पुलिस थाने में घटी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें