नालागढ़: नालागढ़ के दभोटा स्थित भगत सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में सेफ्टी टैंक में गिरने से साढ़े चार साल की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की आगामी कार्रवाई दभोटा पुलिस चौकी के तहत अमल में लाई जा रही है। मृतक बच्ची की पहचान मनजोत कौर पुत्री जितेंद्र कुमार गांव दभोटा से हुई। जानकारी के अनुसार पुलिस को स्थानीय व्यक्ति ने सूचना दे कि प्राइवेट स्कूल में सीवरेज टैंक में एक बच्ची डूब गई है जिसमें डूबने से मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच-पड़ताल करते हुए पाया कि स्कूल परिसर में सीवरेज टैंक का ढक्कन खुला हुआ था जिसमें खेलते समय बच्ची गिर गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल में भेज दिया है जिसका शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी नालागढ़ भीष्म ठाकुर ने बताया कि स्कूल में बने सीवरेज टैंक में डूबने से बच्ची की मौत हुई है जिसमें स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या है रेट
मेष: दिन शुभ रहेगा...