Site icon Dainik Savera Times

सुजानपुर में गणपति महोत्सव को लेकर भव्य शोभायात्रा हुआ आयोजन

सुजानपुर में गणपति महोत्सव 19 सितंबर से लेकर 28सितंबर तक मनाया जा रहा है। इस महोत्सव को लेकर आज भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। पूरे शहर गणपति बप्पा मोरया की आवाज से गूंज उठा। शोभा यात्रा शहर से होते हुए मध्य मैदान में पहुंचाई गई। इस मौके पर नगर परिषद अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ब पार्षद वीना धीमान ने विधिवत मूर्ति स्थापित कारवाई। बेदिक मंत्रो उच्चारण के साथ पंडित संजय शर्मा ने तमाम रश्मो को निभाया। आयोजक मनोज नाग ब मुनीश शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन 3से 7बजे कथा का आयोजन ब उसके बाद भजन संध्या होगी।जिसमें भगवान गणेश की महिमा का गुणगान किया जायेगा। हर रोज कथा करने के उपरांत सांस्कृतिक संध्याओ का आयोजन भी किया जायेगा 10दिन तक चलने वाले इस आयोजन में 26सितंबर को भंडारे का आयोजन करके 28सितंबर को मूर्ति विसर्जन करके इस आयोजन का समापन किया जायेगा। दूसरी तरफ़ हनुमान मन्दिर में भी गणेश उत्सव मनाया जा रहा है।

Exit mobile version