Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिमला में बजरी से भरा टिप्पर असंतुलित होकर खाई में गिरा, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

October 14, 2024

शिमला में बजरी से भरा टिप्पर असंतुलित होकर खाई में गिरा, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

शिमला: बालूगंज में आज सुबह एक टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में टिप्पर चालक को गंभीर चोटें आईं हैं। राहगीरों की मदद से टिप्पर चालक को गंभीर हालत में आईजीएमसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आज सुबह तवी मोड़ के पास बजरी से भरा एक टिप्पर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

टिप्पर नंबर एचपी-92-2596 सुबह टूटू से बालूगंज आ रहा था। तवी मोड़ पर यह अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने चालक को सड़क पर खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए आईजीएमसी में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि मोड़ पर तेज रोशनी की किरण सीधे आंखों पर पड़ने के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हुआ। घायल टिपर चालक चक्षु (22) शिमला के घणाहट्टी का रहने वाला बताया जा रहा है। उसका अभी इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें