Site icon Dainik Savera Times

जिला होमगार्ड 10वीं वाहिनी के जवानों का दल Leh भ्रमण के लिए हुआ रवाना

सुजानपुर (गौरव जैन) : 10वीं वाहिनी जिला होमगार्ड के जवानों का एक दल लेह के भ्रमण पर निकला हुआ हैं। कमांडेंट होमगार्ड दसवीं वाहिनी जिला हमीरपुर सुशील कुमार कौंडल इस दल की अगुवाई कर रहे हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताए कि 6 सितंबर को यह दल हमीरपुर जिला मुख्यालय से रवाना हुआ था। दोपहिया वाहनों पर सवार होकर लगातार भ्रमण करते हुए उन्होंने साहसिक एवं रोमांचित गतिविधियों को बढ़ावा दिया हैं।

उन्होंने कहा कि आपदा के समय हमारे जवान बेहतरीन काम करते हैं। इस काम के अलावा साहसिक गतिविधियों में भी इन्हें शामिल किया जाता है। इसी उद्देश्य से यह भ्रमण रखा गया है। उन्होंने बताया कि अब तक इस भृमण के दौरान उन्होंने वर्ल्ड के 18वें सबसे उंचे पास टँगलाना बारालाचा और रंगीला पास का भ्रमण करके उसे क्रॉस कर दिया है। इन्होंने लेह के अंदर हाल ऑफ फेम, शांति स्तूप, का दीदार करने के बाद जोराबर फोर्ट का भी निरीक्षण किया है।

उनके भ्रमण का कार्य अभी चला है, लगातार इस भ्रमण के दौरान जो भी ऐतिहासिक धरोहर एवं विश्व प्रसिद्ध स्थल है, उनके दर्शन किए जाएंगे। इस भ्रमण के दौरान जवानों को महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत करवाया जा रहा है, ताकि वह ड्यूटी के दौरान हर कार्य को करने में सक्षम काे पूरी तरह फिट रहे चुस्त दुरुस्त रहे।

Exit mobile version