Site icon Dainik Savera Times

तेज रफ्तार कार ने वोल्वो बस में मारी जोरदार टक्कर, मौके पर एक व्यक्ति को हुई मौत

Karnataka Road Accident

Karnataka Road Accident

मनाली/कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली में आलू ग्राउंड के पास शनिवार को एक वोल्वो बस और कार की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार व्यक्ति को मौत होगी। मिली जानकारी के अनुसार एचआरटीसीटी की वोल्वो बस HP63-9581 मनाली की तरफ से कुल्लू जा रही रही जबकि एक ऑल्टो कार कुल्लू की तरफ से तेज़ रफ्तार में आ रही थी। ऐसे में ऑल्टो कार अचानक बस से जाकर टक्करा गई और टक्कर के कारण कुछ मीटर पीछे जा रुकी। इसके बाद राहगीरों ने कार में सवार व्यक्ति को बेहोश देख कर कार से बाहर निकाला गया। वोल्वो चालक तक 108 को मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद घायल व्यक्ति को मनाली अस्पताल ले जाया गया। मनाली अस्पताल पहुंचने पर कार चालक व्यक्ति को मृत घोषित किया गया। इस व्यक्ति को पहचान मंडी के रहने वाले केशव राम के रूप में हुई है जिनकी उम्र 54 वर्ष थी। वहीं वाल्वो बस चालक की पहचान मंडी निवासी तिलक राज के रूप में हुई है।

 

Exit mobile version