सुजानपुर के सुप्रसिद्ध काली माता मंदिर प्रांगण में शनिवार को विशाल भंडारा लगाया गया। खराब मौसम तेज बारिश भक्तों के कदम नहीं रोक पाई सैकड़ों लोगों ने मंदिर प्रांगण में पहुंचकर मां काली का आशीर्वाद प्राप्त किया और यहां लगाए गए विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। बताते चलें कि सुजानपुर के वार्ड नंबर 5 में प्राचीन प्रसिद्ध काली माता मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। प्रतिवर्ष यहां वार्षिक भंडारा आयोजित होता है। जिसके चलते शनिवार को यह वार्षिक भंडारा आयोजित हुआ। कमेटी सदस्यों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से तमाम कार्य संपन्न करवाए जाते हैं। शनिवार को जहां पूरा दिन बारिश लगी रही। उसके बावजूद कमेटी सदस्यों ने तमाम निर्धारित कार्यक्रम सम्पन करवाएं। विधिवत मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजा पाठ करवाई गई वही प्रातः 10:00 बजे से विशाल भंडारा शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा।
