
भरमौर: चौरासी व्यापार मंडल भरमौर की कार्यकारिणी की वैठक का आयोजन बुधवार को लोक निर्माण विभाग भरमौर के विश्राम गृह में किया गया। जिसकी अध्यक्षता व्यापार मंडल भरमौर के वरिष्ठ उपप्रधान आजाद जरियाल द्वारा की गई। बैठक में भंडारे को लेकर चर्चा की गई व सर्वसम्मति से 20 व 21 जून को शिव पूजन नुवाले व भंडारे के लिए तिथि तय की गई व भंडारे के देख रेख को लेकर अलग-अलग कमेटियां गठित की गई। बैठक में व्यापार मंडल भरमौर के सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। चौरासी व्यापार मंडल भरमौर के प्रधान रंजीत शर्मा ने सभी व्यापारियों से शिव पूजन व नुवाले में बढचढ कर भाग लेने व अपना सहयोग की भी अपील की है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...