Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

जोगेंद्रनगर के जंगल में लगी भीषण आग, लगभग 2 हेक्टेयर जंगल जलकर हुआ राख, मौके पर पहुंची वन और दमकल विभाग की टीमें

December 19, 2024

जोगेंद्रनगर के जंगल में लगी भीषण आग, लगभग 2 हेक्टेयर जंगल जलकर हुआ राख, मौके पर पहुंची वन और दमकल विभाग की टीमें

Himachal Pradesh : लंबे ड्राई स्पैल के चलते जोगेंद्रनगर में सर्दी के मौसम में वन मंडल जोगेंद्रनगर में जंगल दहकने लगे हैं। दिसंबर माह खत्म होने को आया है और बारिश न होने के चलते जंगलों में आगजनी की घटना से बहुमूल्य वन संपदा आग की भेंट चढ़ी है।

जगंलों को आग से बचाने के लिए वन मंडल के अनेको प्रयासों के बावजूद आग की घटनाओं पर विराम नहीं लगना चिंता का विषय है। जोगेंद्रनगर उपमंडल के अंतर्गत डाकघर दुल के पास स्थित सरकारी जंगल (डीपीएफ जिमिजमा) में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में लगभग 2 हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और दमकल चौकी जोगेंद्रनगर की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वन मंडल अधिकारी कमल भारती ने जानकारी देते हुए बताया समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे करीब 5 लाख रु पये की संपित्त को बचा लिया गया। उन्होंने कहा की अपने निजी हित के लिए कुछ असामाजिक तत्व जंगलों को आग के हवाले कर बहुमूल्य संपित्त को नुकसान पंहुचाने से बाज नहीं आ रहे हैं।

वन मंडल अधिकारी कमल भारती ने कहा की जंगल में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए सभी का सहयोग अपेक्षति रहता है। जंगलों को नुकसान पहुंचाने वालों पर वन विभाग नियम अनुसार कार्रवाई अमल में ला रहा है। आग के कारण जो वन संपदा जलकर राख हो गई है उसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

जंगलों में आग के कारण कई जीव जंतु आग की भेंट चढ़ रहे हैं। दमकल विभाग की त्विरत कार्रवाई से जंगल की आग पर काबू पाने में सफलता हासिल हुई है जिसके चलते वन संपदा का बड़ा नुकसान होने से बचाया जा सका है।

ये भी पढ़ें: पंजाब पुलिस ने 2.5 kg अफीम और 100 ग्राम हेरोइन की बरामद, चोरी की कार भी जब्त

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें