Site icon Dainik Savera Times

दुबई में काम करने वाले ऊना के एक स्थानीय निवासी की ड्रोन हमले में मौत

ऊना (हिमाचल) : हाल ही में दुबई में एक सेना छावनी क्षेत्र के पास ड्रोन हमले में मारे गए जसविंदर सिंह की मृत्यु के बाद हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के सनोली माजरा गांव में शोक का माहौल छा गया। जिला प्रशासन के अनुसार, जसविंदर का पार्थवि शरीर रविवार शाम को उनके पैतृक गांव सनोली माजरा पहुंचने की उम्मीद है। जसविंदर के परिवार में उनकी पत्नी, 22 वर्षीय पुत्र और उनकी मां हैं। वह पिछले पंद्रह वर्षों से दुबई में वाहन चालक के रूप में काम कर रहे थे।

यह दुखद खबर मिलते ही स्थानीय लोग जसविंदर के घर पर जमा हो गए। खबरों के मुताबिक, जसविंदर लगभग तीन-चार दिन पहले दुबई में सेना छावनी क्षेत्र के पास सामान उतारते समय ड्रोन हमले का शिकार हो गए थे। परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने जसविंदर सिंह को एक मेहनती व्यक्ति बताया, जो सादगीपूर्ण जीवन शैली के लिए जाने जाते थे। उनकी मौत से पूरा समुदाय गहरे सदमे में है। ग्रामीणों ने बताया कि दुबई में हुई यह दुखद घटना न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव के लिए एक गहरा आघात है। जसविंदर की मृत्यु ने उनके परिवार को गंभीर आर्थकि और भावनात्मक संकट में डाल दिया है।

Exit mobile version