Site icon Dainik Savera Times

कुल्लू में सवा 2 किलोग्राम चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

कुल्लू: थाना पतलीकूहल के अंतर्गत पुलिस ने चरस की बड़ी खेप बरामद की है। चरस तस्करी का मामला उस दौरान सामने आया जब पुलिस दल थाना प्रभारी रजत के नेतृत्व में इलाके में गश्त पर था। पुलिस जब शरण गांव से करीब 500 मीटर दूर पहुंची तो सामने से आ रहा व्यक्ति छुपने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उस व्यक्ति को दबोच लिया जिसके कब्जे से पुलिस ने 2 किलो 286 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उप अधीक्षक क्षमादत शर्मा ने बताया कि आरोपी बिशन दास (52) पुत्र स्व. काली दास निवासी गांव शरण डाकघर नग्गर तहसील व जिला कुल्लू के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। पुलिस इस बात की भी जांच करेगी कि यह चरस की खेप कहां से लाई गई थी और कहां पहुंचाई जानी थी।

Exit mobile version