Site icon Dainik Savera Times

सुलगवान में जमीनी विवाद के चलते व्यक्ति ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

भोरंज: जाहू पंचायत के सुलगवान (जाहू कलां) गांव में संजय कुमार (48) पुत्र जगदीश चंद ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय से चल रहे जमीनी विवाद पर न्यायलय ने घर को डिस्मेंटल करने का फैसला सुनाया था। इसके चलते वह कई दिनों से परेशान था। इस परेशानी के कारण पिछले दिन घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया और बाद में तबीयत बिगड़ने पर स्वयं ही परिवारजनों को जहरीला पदार्थ खाने की बात कही।

तबीयत बिगड़ते ही परिवारजन उसे भोरंज सिविल अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन स्थिति में सुधार न होने पर बाद में बिलासपुर एम्स में रेफर कर दिया गया, जहां पर संजीव कुमार ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक ने जमीनी विवाद के कारण जहरीला पदार्थ खाने की बात बयान में दी है। मौत की सूचना मिलते ही जाहू पुलिस चौकी के कर्मचारियों ने बिलासपुर एम्स में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिवारजनों को सौंप दिया है। इस दौरान स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मृतक अपने पीछे बुजुर्ग माता तथा पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले बेटे को छोड़ गया है।

Exit mobile version