Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

नालागढ़ के लुहारघाट में 42 लोगों से भरी निजी बस दुर्घटनाग्रस्त

October 14, 2025

नालागढ़ के लुहारघाट में 42 लोगों से भरी निजी बस दुर्घटनाग्रस्त

नालागढ़: उपमंडल नालागढ़ के रामशहर क्षेत्र के लोहारघाट पंचायत के चहलवाना गांव में एक निजी बस के पटलने से 11 महिलाएं घायल हो गई हैं। घायलों को बिलासपुर स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बस में बिलासपुर के नम्होल तहसील के कोटल गांव के लोग सवार थे। यह सभी लोग निजी बस करके चहलवाना अपने रिश्तेदार के घर में शादी समारोह में आ रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के कोटला गांव से 42 लोग एक निजी बस (एचपी 67-2854) में सवार हो कर चहलवाना गांव आ रहे थे।

जैसे ही बस चहलवाना गांव पहुंची और चालक साइड में बस को लगा रहा था। इस बीच अचानक बस पलट गई और बस के टायर ऊपर हो गए। बस जैसे ही पलटी तो चहलवाना गांव के लोग एकत्रित हो गए और घायलों को बस के बाहर निकालने में जुट गए। अधिकांश लोग अपने आप खिड़कियों में से बाहर आ गए थे। इस निजी बस में 42 लोग सवार थे और यह भी चलवाना के बालकिशन के घर शादी में जाने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही बस गिर गई। 11 महिलाओं को चोटें आई हैं। जिन्हें निजी वाहनों से उपचार के लिए बिलासपुर स्थित एम्स अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें: जीत के बाद हनुमान मंदिर पहुंचे जय शाह, गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव, माथा टेक लिया भगवान का आशीर्वाद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें