Site icon Dainik Savera Times

पर्यटन नगरी मनाली में एक निजी बस अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में गिरी

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में गुरुवार को एक निजी बस अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में गिर गई। इस दौरान साथ ही एक कार भी बस की चपेट में आ गई। कार भी बस के साथ नदी किनारे गिर गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नही आई। हालांकि, कार को भारी नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Exit mobile version