पतलीकूहल: कुल्लू मनाली हाइवे पर 17 मील के पास पर्यटकों को ले जा रही एक निजी वोल्वो बस दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस में 8 से 10 सवारियां बैठी थीं। हादसे में एक व्यक्ति को चोटें आईं है, जबकि अन्य सभी सुरक्षित बताए गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा सुबह करीब 6:30 बजे पेश आया, जब निजी वोल्वो बस (एचआर 47जी-0011) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय बस में पर्यटक सवार थे, जोकि दिल्ली से मनाली घूमने जा रहे थे। हादसे के बाद ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकाला तथा फोन पर पुलिस प्रशासन को भी घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले पर्यटकों को बस से निकाल लिया गया था। हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया तथा अन्य पर्यटकों को दूसरी बस से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार गनीमत यह रही कि बस खाई की ओर नहीं गिरी, अन्यथा हादसे में कई लोगों की जान जा सकती थी । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक लापरवाही से तथा तेज रफ्तार से बस चल रहा था जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई है । पतलीकूहल थाना की टीम हादसे के कारणों की जांच कर रही है। डीएसपी मनाली के डी शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...