कुल्लू: जिला कुल्लू के राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत इसका आयोजन किया गया। इस रैली के माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा टीबी रोग के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही शुरुआती दौर में ही टीबी के लक्षणों को पहचान कर बचाव और समय पर उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी।
कुल्लू कॉलेज में एनसीसी आर्मी विंग के कैप्टन अजय कुमार ने बताया कि आज रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू हुई और क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू, उपायुक्त कार्यालय और ढालपुर चौक से होते हुए वापस महाविद्यालय परिसर पहुंची। इसमें एनसीसी कैडेट्स के द्वारा टीबी के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। रैली से पहल एनसीसी कैडेट्स के द्वारा टीबी मुक्त अभियान के तहत पोस्टर मेकिंग का भी कार्यक्रम किया गया था। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के साथ मिल कर जनता का जागरूक किया जा रहा है।
कैडेट कनिका ने बताया कि लोगों को आज रैली के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान कैडेट्स ने लोगों को टीबी के लक्षणों की पहचान, बचाव और समय पर उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी। कैडेट ने कहा कि बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर जांच में देरी नहीं करनी चाहिए। समय पर बीमारी का पता लगने और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार लेने से टीबी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों से दूर रहने और बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहयोग करने की अपील की।
📍 Location: Kullu (KULLU)

