Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भरमौर की दूरदराज पंचायत बडग्राम के गांव भद्रा में स्कूली छात्रा की खाई में गिरने से मौत

November 29, 2024

भरमौर की दूरदराज पंचायत बडग्राम के गांव भद्रा में स्कूली छात्रा की खाई में गिरने से मौत

भरमौर: जन -जातीय क्षेत्र भरमौर की दूरदराज पंचायत बडग्राम में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया जिसमें दसवीं कक्षा की एक छात्रा वर्षा देवी पुत्री सुभाष कुमार उम्र 16 वर्ष गांव भद्रा पंचायत बडग्राम जो की राजकीय पाठशाला मांधा में पढती थी व प्रतिदिन 6 किलोमीटर पैदल संकरे मार्ग पर रोजाना सफर करती थी व शुक्रवार को उसके भाग्य ने साथ नहीं दिया व सुबह स्कूल को पैदल सडक मार्ग से जा रही थी की रास्ते में पैर अचानक फिसलने से व 300 मीटर खाई में गिर गई व मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पंचायत प्रधान बडग्राम शुभा कुमारी ने यह जानकारी देते हुए बताया व भरमौर प्रशासन से मांग की है की संकरे रास्ते को तुरंत दुरुस्त किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी कोई अनहोनी घटना न घटे।

शुक्रवार को भरमौर पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही भरमौर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व लोगों के व्यान कलमबद्ध करने के बाद शव को कब्जे में लेकर व पोस्टमार्टम नागरिक हस्पताल भरमौर में करवाने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है जिससे की समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें