Site icon Dainik Savera Times

ढालपुर के रथ मैदान में भी लगेगा स्टेज, होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, विदेशी कलाकार भी देंगे अपनी प्रस्तुति

कुल्लू के ढालपुर के मैदान में 13 अक्टूबर से जहां अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। तो वही जिला प्रशासन ने भी इस के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। अबकी बार दशहरा उत्सव कमेटी के द्वारा कला केंद्र के अलावा ढालपुर के रथ मैदान में भी स्टेज लगाया जाएगा और वहां पर भी दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विदेशी कलाकारों के द्वारा भी यहां पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में 21 देश के राजदूत भी शामिल होंगे। सीपीएस सुंदर ठाकुर ने रथ मैदान का निरीक्षण करते हुए कहा कि यहां पर रथ यात्रा देखने के लिए बेहतर व्यवस्था बनाई जाएगी। ताकि देश विदेश से आने वाले लोग अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के रथ यात्रा का आनंद ले सके।

सीपीएस सुंदर ठाकुर ने बताया कि इससे पहले कला केंद्र में ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे। लेकिन रथ मैदान में भी एक स्टेज लगाया जाएगा। क्योंकि दोपहर के समय जो लोग मेला घूमने आते हैं। उन्हें रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने का मौका नहीं मिलता था। ऐसे में यहां पर भी दिन के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले सुबह से लेकर 2:00 बजे तक खेल भी करवाई जाएगी। सीपीएस सुंदर ठाकुर ने बताया कि दशहरा उत्सव समिति के द्वारा जिला कुल्लू के सभी देवी देवताओं को निमंत्रण भेज दिया गया है और जो देवी देवता दशहरा उत्सव में काफी लंबे समय से भाग नहीं ले रहे थे। उन्होंने भी अबकी बार आने के लिए हामी भारी है। ऐसे में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ यहां पर अन्य सैलानियों के लिए भी दशहरा उत्सव कमेटी के द्वारा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

Exit mobile version