Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में 121 स्थानों पर एक साथ चिट्टा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

November 23, 2025

हिमाचल में 121 स्थानों पर एक साथ चिट्टा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

शिमला: पहाड़ पर फैले चिट्टे के जाल और चिट्टा तस्करों की कमर तोड़ने के लिए हिमाचल पुलिस ने प्रदेशभर में 121 स्थानों पर एक साथ चिट्टा तस्करो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। पुलिस ने चिट्टा-माफि़या को जड़ से उखाड़ने के लिए प्रदेशभर के 121 ठिकानों पर दबिश दी गई, जिनमें 9 मामलों में नशीले पदार्थ बरामद हुए। पुलिस ने 3.77 किलोग्राम चरस, 12.38 ग्राम चिट्टा, 88.1 ग्राम अफीम, 1.15 किलोग्राम पोस्त-डोडा, एक देसी कट्टा और 63,000 नकदी पकड़ी है। देहरा में 3.5 किग्रा चरस व नकद, बद्दी में चरस-अफीम-देसी कट्टा, कुल्लू में चिट्टा व चरस, ऊना व बिलासपुर में पॉप्पी हस्क, चरस, अफीम और चिट्टा मिलने जैसी उपलब्धियां दर्ज हुईं।

कांगड़ा जिले में कुल 9 जगहों पर दबिश दी गई। देहरा में 10 लोकेशनों पर दबिश दी गई और एक मामले में 3.5 किलोग्राम चरस तथा 63,000 नकद बरामद हुए, जबकि एक अन्य संदिग्ध को बाद में पकड़ा गया। नूरपुर में 13 स्थानों पर दबिश दी गई और एक मामले में 4.17 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। चंबा जिले में भी 13 स्थानों पर दबिश के दौरान एक मामले में 6.23 ग्राम चिट्टा मिला। बद्दी में 14 खोज अभियानों के दौरान एक जगह देसी कट्टा बरामद हुआ और दूसरे में 243 ग्राम चरस तथा 86.63 ग्राम अफीम मिली।

सोलन और सिरमौर में क्रमश: 10 और 8 स्थानों पर कार्रवाई की गई। कुल्लू में 5 स्थानों पर दबिश में दो मामलों में सफलता मिली एक स्थान से 0.98 ग्राम चिट्टा और दूसरे से 17 ग्राम चरस मिली। मंडी में 6 तथा हमीरपुर में 11 स्थानों पर कार्रवाई की गई। ऊना जिले में 12 स्थानों पर दबिश देने के दौरान एक मामले में 783 ग्राम पोस्ता भूस बरामद हुआ। बिलासपुर में 8 स्थानों पर दबिश में एक मामले में अफीम, पोस्ता भूस, चरस और चिट्टा सहित वजन मशीन भी मिली। लाहौल-स्पीति में दो स्थानों पर की गई। पुलिस को इस दौरान 18 संदिग्ध अपराधी अपने स्थानों पर नहीं मिले, जिनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें : ‘अमेरिका-इजराइल ने हमारी परमाणु साइट पर हमला किया’, ईरान का बड़ा आरोप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें