मंडी,नेरचौक: मंडी जिला की बल्हघाटी आज सुबह-सुबह आदमखोर तेंदुए की दहशत से कांप उठी है। आदमखोर तेंदुए ने एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया है जबकि 5 अन्य लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना के बाद स्थानीय विधायक इंद्र सिंह गांधी ने प्रशासन,वन विभाग और नेरचौक मेडिकल कालेज की लचर व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किये। अभी भी माहौल चिंताजनक बने हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह एक तेंदुए ने बल्हघाटी के तीन अलग-अलग गांवों में जाकर लोगों पर हमले किए।
सबसे पहले उसने चंडयाल में जाकर लोगों को अपना निशाना बनाया और उसके बाद भडयाल में जाकर दहशत फैलाई। इस दौरान उसने चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में मलवाणा गांव में एक युवक पर हमला करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय बलवीर सिंह पुत्र थुंगु राम निवासी भ्यूली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह प्रवासी युवक है जो मंडी में रहता है और यहां अपने रिश्तेदारों के पास आया हुआ था।
ये भी पढ़ें: कपूरथला सड़क हादसा: 2 बाइकों की आमने-सामने से टक्कर, एक युवक की मौत; घटना CCTV में कैद
वहीं घायलों में साहिब सिंह पुत्र जोगी मलदार निवासी बिहार, दीनानाथ पुत्र बिक्रम निवासी भडयाल, चंपा देवी पत्नी मनोज कुमार निवासी मलवाणा, जनित पुत्र दीनानाथ निवासी भडयाल और रेखा देवी पत्नी दीनानाथ निवासी भडयाल शामिल हैं। सभी घायलों का श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उपचार चल रहा है। सुबह-सुबह हुई इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं, लोग भी हाथों में हथियार और डंडे लेकर अपनी सुरक्षा और तेंदुए को खदेडने के लिए घरों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि तेंदुए ने फिर से लोगों पर हमला किया और इस दौरान लोगों ने उसे मार गिराया। तेंदुए के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।
ये भी पढ़ें: Gyan Setu समझौता और NEEV पोर्टल का शुभारंभ Panchkula से CM SAINI लाइव
मेष: दिन शुभ रहेगा...