Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिमला के चौपाल में घर के आंगन में बर्फ से फिसलकर महिला की मौत

December 13, 2024

शिमला के चौपाल में घर के आंगन में बर्फ से फिसलकर महिला की मौत

शिमला: शिमला जिला के चौपाल के सरैन में घर के आंगन में तीन दिन पहले गिरी बर्फ एक महिला के लिए जानलेवा बन गई। महिला सुबह के वक्त अपने कमरे से बाहर निकलीं। जैसे ही वह आंगन में पहुंची, वहां बर्फ जमी हुई थी, जिससे अचानक उसका पैर फिसल गया और वह खेत में गिर गईं। गिरने के बाद उसे गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले आए। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान बिमला देवी (50) पत्नी श्याम दत्त निवासी सरैन के रूप में हुई है। चौपाल पुलिस द्वारा इस मामले में धारा 194 बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। चौपाल पुलिस के मुताबिक मृतक महिला के परिजनों ने इस घटना को लेकर किसी भी प्रकार का संदेह नहीं जताया है और प्रथम दृष्टया गिरने की वजह से हादसा हुआ है। पोस्टमार्टम की प्रRिया पूरी होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें