Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

जोगिंदर नगर में शातिरों द्वारा महिला की चेन और पर्स खींचने से महिला घायल,अस्पताल में भर्ती

July 19, 2024

जोगिंदर नगर में शातिरों द्वारा महिला की चेन और पर्स खींचने से महिला घायल,अस्पताल में भर्ती

जोगिन्द्रनगर: बैजनाथ नेशनल हाईवे पर ऐहजू बाजार में सडक किनारे खडी युवती की चेन तथा उसका पर्स खींच कर महिला को करीब 50 मीटर तक घसीटने का मामला सामने आया है। घायल महिला को बैजनाथ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस को जैसे ही बारदात का पता चला पुलिस जगह जगह नाके लगाये गये तथा इस बारदात में शामिल पंजाब के तीन युवकों को घटनास्थल से करीब 30 किमी दूर गुम्मा के पास लगाये गये नाके में पकड कर हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार मटरू पंचायत के सूजा सदंराल गांव की नेहा उम्र 25 वर्ष एहजू बाजार में खडी थी तभी चेन स्नेचरों ने इस बारदात को अंजाम देते हुये महिला के गले से चेन खींच कर उसे घसीटते हुये करीब 50 मीटर तक ले गये। थाना प्रभारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार गाडी में स्वार तीन युवकों ने इस घटना को अंजाम देने के बाद करीब चार बाहनों को टक्कर मारने की जानकारी सामने आ रही है। युवकों द्वारा गाडी की नम्बर प्लेट को भी बदला है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारम्भिक पूछताछ मेंं तीनों युवक पंजाव के बताये जाते है। पुलिस ने इस मामले में मारूति कार को कब्जे में लिया है पुलिस सीसीटीवी फु टेज को खंगाल रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें