Site icon Dainik Savera Times

हरिपुरधार में गहरी खाई में गाड़ी गिरने से एक युवक की मौत

नाहन: जिला सिरमौर के हरिपुरधार में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 34 वर्षीय कमल ठाकुर पुत्र कुंभिया राम निवासी खड़ाह के तौर पर हुई है। हादसा बीती रात मटयानी के पास समीप पेश आया । जानकारी के अनुसार कमल ठाकुर हरिपुरधार में किराने की दुकान चलाता था।बीती रात वह गाड़ी नंबर एचपी 71-9488 लेकर घर की तरफ निकल रहा था कि वाहन अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। जीप में वह अकेला ही था। हादसे की खबर मिलते ही लोगों ने घटना की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही हादसे की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी मुकेश डडवाल ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Exit mobile version