Site icon Dainik Savera Times

काँगड़ा रेलवे स्टेशन के नजदीक बनेर खड्ड में नहाते समय डूबने से एक युवक की हुई मौत

काँगड़ा (मनोज) : काँगड़ा रेलवे स्टेशन के नजदीक बनेर खड्ड में नहाते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक ट्रेन के माध्यम से आपने 3 दोस्तों के साथ कांगडा मंदिर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और काँगड़ा मंदिर जा रहे थे। तभी सभी दोस्त यहाँ पर ये अपने साथियों के साथ बनेर खड्ड में नहाने चले गए। जहाँ गहरे पानी में एक युवक डूब गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय पुलिस व बचाव दल द्वारा सर्च अभियान किया गया।

जिसमें करीब आधा घण्टे बाद मृतक की बॉडी को पानी से बाहर निकाला गया। इस दौरान कांगडा प्रशासन का मौके पर पहुंच गए थे। मृतक की पहचान सूरज कुमार पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गांव लहरु डाकघर रेहन तहसील नूरपुर जिला काँगड़ा उम्र करीव 18 साल के रूप में हुईं है। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।

Exit mobile version