Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

रामपुर के नोगली में बाइक व गाड़ी की टक्कर में एक युवक की मौत, अन्य घायल

March 7, 2023

रामपुर के नोगली में बाइक व गाड़ी की टक्कर में एक युवक की मौत, अन्य घायल

रामपुर के साथ नोगली में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जब नोगली में राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर एक बाइक छोटी गाड़ी से जा टकराया उसमें मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नाम बॉबी उम्र 32 साल पुत्र गणपत रामपाल गांव वनकोटी थानाधार तहसील कुमारसन जिला शिमला के तौर पर हुई है। जिस की मौके पर ही मौत हो गई है। वही दूसरा व्यक्ति चमन जो ठीक है वह भी बाइक पर सवार था। जानकारी देते हुए एसएचओ रामपुर करमचंद ने बताया कि नोगली के पास बाइक व कार की टक्कर हो गई जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हुई है, और दूसरा घायल बताया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जब रामपुर से नोगली की और बाइक नंबर HP06 6609 जा रही थी। उसी समय वह आगे वाली कार से टकरा गया। जिस कारण लड़खड़ा कर बाइक नीचे गिर गया और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस मौके के लिए रवाना हुई और शव को अपने कब्जे में लेकर खनेरी अस्पताल को भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। वहीं इस दौरान एसएचओ ने बताया कि बाइक में सवार दूसरा व्यक्ति चमन मौके से फरार हो गया।

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें