Site icon Dainik Savera Times

ज्वालामुखी में निजी बस की टक्कर से युवक की हुई मौत

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जनपद के उपमंडल ज्वालामुखी में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक निजी बस ने युवक की बाइक को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी खुंडियां रणजीत सिंह परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अतुल अपने घर से किसी काम के लिए जा रहा था। इस दौरान सलियार के पास एक निजी बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उसे तुरंत सिविल अस्पताल ज्वालामुखी ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

Exit mobile version