Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

आसमानी बिजली गिरने से खेतों में काम कर रहे युवक की मौत

June 22, 2025

आसमानी बिजली गिरने से खेतों में काम कर रहे युवक की मौत

धर्मशाला : कांगड़ा जिले के शाहपुर क्षेत्र के ढडम्ब गांव में रविवार सुबह आसमानी बिजली गिरने से खेतों में काम कर रहे 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह दुखद घटना पिछले चार दिनों से क्षेत्र में रु क-रु क कर हो रही बारिश और आंधी के बीच हुई। मृतक की पहचान ढडम्ब गांव निवासी विजय कुमार पुत्र राज सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार विजय सुबह अपने दो दोस्तों के साथ खेतों में गया था। जब वे काम कर रहे थे, तो अचानक बिजली सीधे विजय के पास गिरी। उसके दोस्त, जो उस समय थोड़ी दूरी पर थे, ने इस भयावह घटना को देखा। हालांकि वे स्पष्ट रूप से सदमे में थे, लेकिन उन्होंने हिम्मत जुटाकर विजय को शाहपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना को लेकर स्थानीय अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया। शाहपुर पुलिस स्टेशन की एक टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया है। इस बीच, शाहपुर थाने के एसएचओ करतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही की है। उसके दोनों दोस्तों के भी बयान लिए गए हैं जो उस समय उसके पास ही थे। उधर स्थानीय पंचायत प्रधान और अन्य लोगों ने मृतक के परजिनों को मुआवजा देने की मांग की है। दूसरी ओर जिला प्रशासन ने निवासियों से आंधी-तूफान के दौरान विशेष रूप से खुले मैदानों में काम करते समय या सड़कों पर यात्ना करते समय सावधानी बरतने को कहा है।

ये भी पढ़ें- ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भरता जरूरी, 2030 तक भारत बने ग्लोबल हब: राजनाथ सिंह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें