
बंजार: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की बंजार इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन 8 सितंबर 2026 को किया गया। वर्ष 2026-27 के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में कुल्लू के विभाग संगठन मंत्री सचिन सपटा और चुनाव अधिकारी एवं विभाग संयोजक अभिनव कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सचिन सपटा ने विद्यार्थियों को संगठन की कार्यप्रणाली और छात्र हितों से जुड़े विषयों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों के बीच ABVP की भूमिका और संगठन के उद्देश्यों को भी रखा। इसके बाद चुनाव अधिकारी अभिनव कश्यप ने नई कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। देवराज को इकाई अध्यक्ष और गीतांजलि को इकाई मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
नई कार्यकारिणी में इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
इकाई अध्यक्ष देवराज ने अध्यक्ष और मंत्री की घोषणा के बाद नई कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की।
उपाध्यक्ष: मधु, चेतन, पूजा शर्मा, अमित शर्मा और जिया
सह मंत्री: धना, शालिनी, दीक्षा और पूजा मेहता
सोशल मीडिया एवं मीडिया संयोजक: संजना
SFD प्रमुख: गौरव
RKM प्रमुख: सोमलता
मीडिया प्रमुख: साहिल
खेलो भारत प्रमुख: बेकराम
अध्ययन मंडल प्रमुख: राकेश
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी गईं।
संगठन और समाज के लिए काम करने का संकल्प
नवनियुक्त अध्यक्ष देवराज ने नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026-27 के कार्यकाल में पूरी टीम मिलकर निष्ठा के साथ काम करेगी और समाज व संगठन के हितों को प्राथमिकता देगी।
वहीं, नवनियुक्त इकाई मंत्री गीतांजलि ने कहा कि वह अध्यक्ष और सभी कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल बनाकर संगठन की गतिविधियों को ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों और लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगी। कार्यक्रम में ABVP बंजार इकाई के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और नई कार्यकारिणी के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
📍 Location: Kullu (Kullu)
मेष: दिन शुभ रहेगा...