Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू में एबीवीपी ने मनाया अपना स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन

July 11, 2026

कुल्लू में एबीवीपी ने मनाया अपना स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन

हिमाचलः जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के राजकीय महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा अपना स्थापना दिवस मनाया गया। तो वही इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इतिहास पर प्रकाश डाला।

पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि एबीवीपी ने व्यापक शैक्षिक सुधारों के लिए निरंतर संघर्ष किया है और हमारे देश की नई पीढ़ी और आने वाली पीढ़ियों को हमारी गौरवशाली विरासत और अतीत का स्पष्ट ज्ञान होना चाहिए। ताकि वे प्रत्येक भारतीय के प्रति भाईचारा विकसित कर सकें और अपने कम भाग्यशाली भाइयों के कष्टों को समझ सकें। उन्होंने कहाकी एबीवीपी के माध्यम से हमारी भावी पीढ़ियां एक महान भारत का सपना देखेंगी। जो विश्व ज्ञान को अपनी मजबूत जड़ों में समाहित करे और भारत को एक आधुनिक देश बनाए। लेकिन अपनी एक अनूठी पहचान के साथ। ऐसी शिक्षा जो छात्रों को न केवल अपने करियर के बारे में सोचने के लिए प्रेरित करे। बल्कि अपने देशवासियों के लिए कुछ करने का दृढ़ संकल्प भी दे।

एबीवीपी कुल्लू के जिला संयोजक ऋतिक कार्तिक ने कहा कि जीवन के लिए शिक्षा और देश के लिए जीवन, यह विचार छात्रों के मन में व्याप्त होना चाहिए। ऐसे में एबीवीपी की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि इसने देश को एक ऐसा छात्र संगठन दिया है। जो वर्षों के अथक परिश्रम और समर्पण से निर्मित हुआ है। यह एक ऐसा छात्र संगठन है, जिसने युवा पीढ़ी को अपने देश और समाज के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयास किया है. और जिसमें भावी युवा पीढ़ियों को प्रेरित करने और रचनात्मक गतिविधियों के अवसर प्रदान करने की क्षमता है। एबीवीपी के द्वारा छात्रों के लिए स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है. जिससे युवाओं को भविष्य में कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं में भी हिस्सा लेने के लिए तैयार किया जाता है. ऐसे में आज की इस समारोह में उन मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया.

📍 Location: Kullu/ himachal pradesh (Kullu,)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें