Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

एबीवीपी के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन, कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक प्रशिक्षण

November 15, 2026

एबीवीपी के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन, कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक प्रशिक्षण

ABVP Concludes Two-Day Training Camp in Kullu : कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुल्लू विभाग (कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति) का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग ललित महाजन सरस्वती विद्या मंदिर, वाशिंग में संपन्न हुआ। इसमें विभिन्न इकाइयों के शिक्षार्थियों ने भाग लिया। अभ्यास वर्ग के दौरान संगठन की कार्यपद्धति, मूल सिद्धांतों, वैचारिक यात्रा और कार्यकर्ताओं के दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजकों ने कहा कि इस प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और संगठनात्मक कार्यों के प्रति बेहतर समझ विकसित होगी।

 

 

इस अभ्यास वर्ग में जिला कुल्लू एवं जिला लाहौल-स्पीति की विभिन्न इकाइयों से शिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभ्यास वर्ग के दौरान शिक्षार्थियों के लिए विभिन्न संगठनात्मक एवं वैचारिक सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थी परिषद की कार्यपद्धति, संगठन के मूल सिद्धांतों एवं वैचारिक यात्रा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इन सत्रों के माध्यम से शिक्षार्थियों को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली एवं एक कार्यकर्ता के दायित्वों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस अभ्यास वर्ग में जिला लाहौल-स्पीति से लगभग 10 शिक्षार्थियों सहित पांगी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की।

इसके अतिरिक्त गाड़ा गुशैणी सहित विभिन्न महाविद्यालयों से भी शिक्षार्थी इस अभ्यास वर्ग में शामिल हुए, जिससे विभाग के विभिन्न क्षेत्रों में संगठनात्मक सहभागिता देखने को मिली। दो दिनों तक चले इस अभ्यास वर्ग के माध्यम से शिक्षार्थियों को संगठन को समझने, अपनी वैचारिक स्पष्टता विकसित करने एवं संगठनात्मक कार्यों को बेहतर ढंग से करने का अवसर मिला। निश्चित रूप से इस अभ्यास वर्ग से शिक्षार्थियों में एक नई ऊर्जा, उत्साह एवं सकारात्मक दृष्टिकोण का संचार होगा, जो आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद के संगठनात्मक कार्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें