कुल्लू: जिला में 7 और 8 अगस्त को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लु इकाई द्वारा हस्ताक्षर अभियान करवाया गया, जिसमें कुल्लू महाविद्यालय के सभी छात्रों एवं प्राध्यापकों ने भाग लिया। इस हस्ताक्षर अभियान में छात्रों के हितों से जुड़ी कई मांगे रखी गई है, जिन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय को इस हस्ताक्षर अभियान के साथ भेजा गया है।

इस हस्ताक्षर अभियान में 4 मुख्य मांगे रखी गई, जिसमें…
पहली मांग- हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा 25 से 30 प्रतिशत की गई फ़ीस वृद्धि को तुरंत प्रभाव से वापिस लिया जाएं।
दूसरी मांग- डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में 50 से 60 प्रतिशत की गई फ़ीस वृद्धि को तुरंत प्रभाव से वापिस लिया जाएं।
तीसरी मांग- चौधरी सावन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में 50 से 60 प्रतिशत की गई फीस वृद्धि को तुरंत प्रभाव से वापिस लिया जाएं।
चौथी मांग- हिमाचल प्रदेश में छात्र संघ चुनाव तत्काल प्रभाव से बहाल किए जाएं।
इकाई अध्यक्ष ऋतिक कर्तिक ने कहा कि यदि हमारी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो 11 अगस्त को कुल्लू इकाई द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश सरकार छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है। प्रदेश सरकार का ऐसा रवैया नहीं चलेगा। यदि हमारी मांगो को पूरा नहीं किया गया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई द्वारा उग्र से उग्र आंदोलन करेगी जिसकी जिमेदार प्रदेश सरकार स्वयम् होगी।
📍 Location: कुल्लू (KULLU)