Site icon Dainik Savera Times

कुल्लू में एबीवीपी ने कॉलेज पर जड़ा ताला

ABVP locks the college in Kullu : कुल्लू। छात्रों की फीस वृद्धि, छात्र संघ चुनाव बहाल करने और अन्य मांगों को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने ढालपुर कॉलेज में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। तहसीलदार से वार्ता के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1001082174-1.mp4

दोपहर बाद तहसीलदार कुल्लू अनिल कुमार छात्रों से वार्ता करने पहुंचे और उसके बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के द्वारा अपना प्रदर्शन बंद किया गया। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के की ओर से तालाबंदी के चलते कॉलेज में कोई कक्षा भी शुरू नहीं हो पाई। वहीं धरने पर बैठे छात्रों का कहना है कि प्रदेश सरकार मांगों को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। आए दिन प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजे जाते हैं। लेकिन सरकार इस पर कोई गौर नहीं कर रही है। जिसके चलते मजबूरन उन्हें कॉलेज की तालाबंदी करनी पड़ी।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1001082172.mp4

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई के अध्यक्ष रितिक कार्तिक ने बताया कि इससे पहले भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से जिला स्तर पर प्रदर्शन किए गए। क्योंकि छात्र पहले ही महंगाई से काफी परेशान है और सरकार के द्वारा छात्रों को परेशान करने के लिए रोज नए-नए तरीके निकाले जा रहे हैं। सरकार से मांग रखी गई थी कि वह छात्र संघ के चुनावों को बहाल करें और एसपीयू का दायरा भी बढ़े। इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा फीस वृद्धि भी की गई है। उसे भी तुरंत वापस ले। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई की मंत्री संजना ने बताया कि आज सरकार को लगता है कि छात्र के ऊपर जो फैसला थोप दिया जाए। वह सही है, लेकिन सरकार को यह बात भी सोचनी चाहिए कि हिमाचल के कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र किसान परिवार से आते हैं और अचानक से फीस वृद्धि का फैसला उनके लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। सरकार को किसी भी निर्णय लेने से पहले इस पर विचार करना चाहिए और उसके बाद ही कोई फैसला छात्रों के ऊपर थोपना चाहिए।

Exit mobile version