Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘ओजस्विनी’ सम्मेलन, छात्राओं के भविष्य और नारी सशक्तीकरण पर मंथन

October 15, 2026

‘ओजस्विनी’ सम्मेलन, छात्राओं के भविष्य और नारी सशक्तीकरण पर मंथन

ABVP Organises Women’s Conference in Kullu : कुल्लू। ढालपुर में एबीवीपी ने किया ओजस्विनी कार्यक्रम का आयोजन छात्राओं के भविष्य को लेकर हुई चर्चा जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के देव सदन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू की ओर से नारी सम्मेलन ओजस्विनी कार्यक्रम का आयोजन किया।

इसमें पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रही। तो वही श्यामा सोलंकी और जिंदू ठाकुर ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा विभिन्न संस्थानों में पढ़ रही छात्राओं के साथ मिलकर आगामी भविष्य को लेकर चर्चा की और किस तरह से छात्राओं के साथ मिलकर समाज में नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया जा सकता है। इस पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि धनेश्वरी ठाकुर ने बताया कि आरएसएस के शताब्दी वर्ष पूरा होने के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जो की एक अच्छी पहल है। आज नारी सशक्तिकरण को लेकर कई तरह की योजनाएं भी चलाई जा रही है। ऐसे में किस तरह से समाज में नारी का सशक्तिकरण हो सके। इस उद्देश्य से ओजस्विनी कार्यक्रम ढालपुर में आयोजित किया गया।

धनेश्वरी ठाकुर वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्रा विभाग प्रमुख कुंगा ने बताया कि ओजस्विनी कार्यक्रम में जिला कुल्लू के विभिन्न संस्थाओं में पढ़ रही छात्राओं के द्वारा भी भाग लिया गया और इस कार्यक्रम के बारे में उन्हें जानकारी दी गई। ऐसे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लगातार नारी सशक्तिकरण की दिशा में भी काम कर रहा है। ताकि समाज में नारी सशक्तीकरण के माध्यम से एक नई दिशा लोगों को मिल सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें