Site icon Dainik Savera Times

छात्र से दुष्कर्म मामले में ढीली कार्रवाई को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन

सियूल : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केंद्रीय विश्वविद्यालय इकाई देहरा द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालय शाहपुर शिक्षक द्वारा गुरु शिष्य परंपरा को शर्मसार करने वाले घटना सामने आई है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय शाहपुर में रसायन विज्ञान के शिक्षक द्वारा एक छात्र पर दुष्कर्म का मामला सामने आने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केंद्रीय विश्वविद्यालय इकाई देहरा द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इकाई मंत्री दिव्यांश ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का मानना है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और दोषी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस घटना को लेकर प्रशासन द्वारा अविलंब कार्रवाई की मांग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद करती है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर लगाम लग सके।

Exit mobile version