Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू में ABVP का उग्र प्रदर्शन, प्रदेश सरकार का पुतला फूंका, छात्र संघ चुनाव बहाली समेत की ये मांग

August 20, 2026

कुल्लू में ABVP का उग्र प्रदर्शन, प्रदेश सरकार का पुतला फूंका, छात्र संघ चुनाव बहाली समेत की ये मांग

कुल्लूः हिमाचल प्रदेश में विश्वविद्यालय और कॉलेज स्तर पर छात्रों की समस्याओं का समाधान ना होता देखा पर ढालपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा उग्र प्रदर्शन किया गया। इस दौरान छात्रों ने प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, हालांकि इस दौरान पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। लेकिन छात्र पुतला जलाने में कामयाब रहे।

धरने को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग संयोजक अभिनव कश्यप ने कहा कि एबीवीपी प्रदेश में छात्र संघ चुनाव को तत्काल प्रभाव से बहाल करने तथा हिमाचल प्रदेश के तीनों विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों पर थोपी गई अन्यायपूर्ण फीस वृद्धि को वापस लेने की मांग करती है।

अभिनव का कहना है कि छात्र संघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर प्रदान करते हैं और महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में छात्रों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए छात्र संघ चुनाव को तत्काल प्रभाव से बहाल किया जाना चाहिए।

इसके साथ ही, विश्वविद्यालयों में लगातार बढ़ाई जा रही फीस विद्यार्थियों एवं उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। परिषद ने मांग रखी है कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए तीनों विश्वविद्यालयों में की गई फीस वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।

कुल्लू इकाई मंत्री संजना ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों की आवाज को मजबूत करने और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए छात्र संघ चुनावों की बहाली आवश्यक है। ऐसे में एबीवीपी ने मांग रखी है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा 25 से 30 प्रतिशत की गई फीस वृद्धि को तुरंत प्रभाव से वापिस लिया जाए।

डॉ यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में 50 से 60 प्रतिशत की गई फीस वृद्धि को तुरंत प्रभाव से वापिस लिया जाए। उनका कहना है कि SPU का दायरा बढ़ाया जाए और कुल्लू महाविद्यालय में MSc. MCom. जैसे विषयों को लाया जाए। कुल्लू महाविद्यालय का भवन जल्द से जल्द तैयार किया जाए।

📍 Location: Kullu (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें