हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित जसर पेपर मिल प्राइवेट लिमिटेड में शनिवार को एक दर्दनाक औद्योगिक हादसे में कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय कीर्ति सिंह पुत्र कोतवाल सिंह, निवासी गांव कंदेरी, जिला चमोली उत्तराखंड के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें :-
घटना की सूचना मिलते ही शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे डीएसपी डाडा सीबा राज कुमार और संसारपुर टैरेस थाना प्रभारी संजय शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।
डीएसपी राज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार जसर पेपर मिल में कार्य के दौरान पेपर रोलिंग मशीन में कागज फंस गया था। कर्मचारी उसे निकालने का प्रयास कर रहा था, तभी उसका हाथ मशीन में फंस गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
डीएसपी ने कहा कि घायल कर्मचारी को तुरंत उपचार के लिए बीबीएमबी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...