Site icon Dainik Savera Times

Himachal Accident: महाशिवरात्रि पर ‘छोटी काशी’ में दर्दनाक हादसा, 3 युवकों की मौत

bengaluru Road Accident

bengaluru Road Accident

हिमाचल डेस्क: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिला मंडी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। थुनाग क्षेत्र में एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। यह हादसा एमडीआर-91 लम्बाथाच–कल्हणी सड़क पर बुनालीधार के समीप तड़के करीब 4 बजे हुआ।

ये भी देखें :-

दुर्घटनाग्रस्त जीप में चार युवक सवार थे, जो बगस्याड़-रहीधार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

हादसे में मरने वालों की पहचान

मृतकों की पहचान हृतिक ठाकुर (19 वर्ष, गांव रहीधार, डाकघर बगस्याड, तहसील थुनाग), सुनील (17 वर्ष, गांव वह, डाकघर केलोधार, तहसील चच्योट) और ईशान (18 वर्ष, गांव थरजूण, तहसील चच्योट) के रूप में हुई है।

हादसे में घायल लोगों की पहचान

हादसे में घायल कुशाल (18 वर्ष, गांव वह, तहसील चच्योट) को प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई। शिवरात्रि के दिन हुई इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। जंजैहली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढे़ं :-

Exit mobile version