Site icon Dainik Savera Times

सोलन में हादसाः चंडीगढ़-शिमला चार-लेन पर निजी बस पलटी, 2 यात्री घायल

Solan Accident

Solan Accident

हिमाचल डेस्कः शनिवार सुबह चंडीगढ़-शिमला चार-लेन वाले हाईवे पर एक प्राइवेट बस बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों का सोलन के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें :-

मिली जानकारी के अनुसार, यह प्राइवेट बस सोलन से शिमला जा रही थी। सोलन से करीब 10 किलोमीटर दूर, सलोगड़ा के पास, ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण हट गया, जिसके कारण बस सड़क पर ही पलट गई। बेकाबू बस ने सड़क के किनारे बनी रेलिंग (पैरापेट) को तोड़ दिया और एक लेन से दूसरी लेन में जा पहुंची। गनीमत रही कि उस समय दूसरी लेन से कोई गाड़ी नहीं गुजर रही थी। इस तरह एक बड़ा हादसा टल गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत तथा बचाव कार्य में जुट गए। इस हादसे में बस का ड्राइवर और एक यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस में 10 से 12 यात्री सवार थे

हादसे के समय बस में 10 से 12 यात्री सवार थे। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच से पता चला है कि यह हादसा ड्राइवर के गाड़ी से नियंत्रण खो देने के कारण हुआ। चार-लेन सड़क का निर्माण कर रही कंपनी के मैनेजर हिमांशु दुबे भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों में मदद की। हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सामान्य कर दिया गया।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version