Site icon Dainik Savera Times

Kullu Accident: चंडीगढ़-मनाली NH पर हादसा, पैरापिट से टकराई कार, 3 सैलानियों की मौत

Fatehabad accident

Fatehabad accident

हिमाचल डेस्कः कुल्लू के बबेली के पास चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन सैलानियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। घायल यात्रियों का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात बबेली में आईटीबीपी सेंटर के गेट के पास एक कार अनियंत्रित होकर पोल और पैरापिट से टकरा गई। हादसे के दौरान मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सोनिया (40), साक्षी (26) और देवीशा (5) के रूप में हुई है। सभी दिल्ली के निवासी बताए जा रहे हैं।

वहीं, घायल हुए पर्यटकों में सचिन, साहिल और अनिका शामिल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी मदन लाल कौशल ने दुर्घटना की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि यह सभी सैलानी मनाली घूमने के लिए आए थे।

Exit mobile version